ओडिशा के शिक्षकों की चेतावनी, कहा- मांगें ना मानीं तो चुनाव में भुगतेगी बीजेडी
ओडिशा में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने बीजेडी सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो वे बीजेडी के खिलाफ एकजुट होंगे। दरअसल, शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने उनकी उपेक्षा की है।
विरोध कर रहे ओडिशा के शिक्षकों की मांग है कि अनुदान के पात्र सभी विद्यालयों को अनुदान दिया जाए। इसके अलावा 2800 रुपये ग्रेड पे की विसंगतियों को दूर करने के साथ आरए योजना शुरू की जाय। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि सरकार बार-बार आश्वासन देकर उन्हें धोखा दे रही है। 194 श्रेणी के विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ऐसा ही बर्ताव किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले 30 वर्षों से बिना वेतन के छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। उन्हें अनुदान का एक भी पैसा नहीं मिल रहा।

इस हफ्ते बुधवार को लोअर पीएमजी में एकत्र हुए आंदोलनकारी शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। विरोध के दौरान हजारों शिक्षक बुधवार को भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी में सड़कों पर उतर आए और सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने में कथित विफलता का विरोध किया।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सरकार को उनकी एकजुटता दिखेगी। ये विरोध ओडिशा सेकेंडरी स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (OSSTA) के आह्वान पर किया गया।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने उनकी उपेक्षा की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे और कहा कि कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए हैं और कई अन्य बिना पारिश्रमिक प्राप्त किए मर गए हैं। 2017 से सरकार मांगों के सत्यापन की दलील देकर हमारी मांगों को पूरा करने में देरी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications