टीचर ने छात्रा को डायन बताकर स्कूल से निकाला, हुई सस्पेंड

लड़की के पिता ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। स्वैन ने बताया कि लड़की को दोबारा स्कूल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरोप के सच पाए जाने पर हमने शिक्षिका को रविवार को निलंबित कर दिया। आगे की जांच जारी है। राज्य के आदिवासी बहुल इलाके में जादू-टोना के आरोप में महिलाओं का अक्सर शोषण किया जाना आम है।
महिलाओं एवं लड़कियों को अक्सर डायन बता कर या तो हत्या कर दी जाती है या उन्हें निर्वस्त्र घुमाया जाता है। राज्य ने हाल ही में इस पर लगाम लगाने के लिए कानून पारित किया है, जिसके अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के लिए सात साल कारावास और अर्थदंड का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications