ओडिशा: हास्टल की फांदी दीवार, 25 KM पैदल चले छात्र, हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत, जानिए वजह
ओडिशा के रायगड़ा जिले के बदरायसिंगी आश्रम आवासीय विद्यालय के करीब 14 छात्र 25 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे यहां विद्यालय के हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए छात्रों ने रात करीब 3 बजे आवसीय विद्यालय की दीवार फांदकर बाहर निकल गए।
शनिवार (9 दिसंबर) को ओडिशा के रायगड़ा जिले के बदरायसिंगी आश्रम आवासीय विद्यालय का एक मामला हैरान करने वाला है। कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने कहा कि विद्यालय के आवासीय परिसर में उन्हें उचित खाना नहीं मिल रहा है। कलक्टर को छात्रों ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सही नहीं है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक उनके साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। उन्होंने कहा, "हमें छात्रावास में पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है। वे हमें उन दिनों अंडे दे रहे हैं जब चिकन तैयार किया जाना चाहिए।"

एक अन्य छात्र ने कहा, "हम सुबह 3:30 बजे चारदीवारी फांदकर अपने हेडमास्टर के बारे में शिकायत करने के लिए कलेक्टर के कार्यालय में चले गए। हालांकि, वे कलेक्टर से नहीं मिल सके क्योंकि शनिवार को छुट्टी थी और कलेक्टर कार्यालय में मौजूद नहीं थे। कलेक्टर को न ढूंढ पाने पर छात्र सर्किट हाउस चले गए, जहां उन्होंने एससी और एसटी विकास मंत्री जगन्नाथ सारका से मुलाकात की।
मंत्री जगन्नाथ सारका ने कहा, 'बच्चों का हॉस्टल छोड़कर इतनी दूर पैदल जाना ठीक नहीं है। मैंने उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने मुझे स्कूल में आने वाली भाषा संबंधी समस्या के बारे में बताया। हेडमास्टर उन्हें ठीक से नहीं पढ़ा रहे हैं। उन्होंने मुझे अपने भोजन संबंधी मुद्दों के बारे में भी बताया और आरोप लगाया कि उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है।
वहीं रायगढ़ के अतिरिक्त जिला कल्याण अधिकारी (एडीडब्ल्यूओ) मलय रंजन चिनरा ने कहा, "हमें बच्चों के यहां आने की खबर मिली है। हम इस बात की जांच करेंगे कि वे छात्रावास छोड़ने और इतने लंबे समय तक चलने में कैसे कामयाब रहे और गेटकीपर ने उन्हें जाने की अनुमति क्यों दी? मैं मामले की जांच करूंगा और अगर कोई इस मामले में गलती करता हुआ पाया गया तो कदम उठाऊंगा।"












Click it and Unblock the Notifications