ओडिशा के 50 छात्र Vande Bharat में कैसे करेंगे फ्री सफर? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया
ओडिशा के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के 50 छात्रों को एक प्रतियोगिता के माध्यम से चुना जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होगा।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कटक रेलवे स्टेशन का दौरा किया और उस पर पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को एक बड़े विजन के तौर पर देखा जा रहा है। केंद्री मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एक स्टेशन को दो राज्यों को जोड़ना चाहिए। ऐसे में कटक स्टेशन शहर का केंद्र बनेगा।
इस दौरान रेल मंत्री ने छात्रों को वंदे भारत में फ्री यात्रा कराने बात कही। मंत्री ने कहा, जब छात्रों ने वंदे भारत का वीडियो देखा तो उनके मन में वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने की इच्छा हुई। इसके लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और उनमें से चुने गए 50 छात्रों को सवारी कराई जाएगी।

रविवार को ओडिश के कटक पहुंचे रेल मंत्री ने कटक रेलवे स्टेशन का दौरा किया और उस पर पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, यह गर्व की बात है कि भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन को कल से एक नया 'तेजस' रेक मिलेगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
रेल मंत्री ने कहा कि भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास का काम चल रहा है। रेल मंत्री ने बताया की कटक के बाद वे भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन का दौरा करने वाले हैं। मंत्री कहा के रेलवे प्रोजक्ट्स को पीएम मोदी के विजन के अनुरूप आगे बढ़ाया जा है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में पूरी तरह सक्षम होगा।












Click it and Unblock the Notifications