ओडिशा में नकली शराब पीने से 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर, दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती

Berhampur (Odisha) News: ओडिशा में नकली देशी शराब पीने के कारण एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे 15 लोगों में से एक की मंगलवार रात (20 अगस्त) मौत हो गई। मृतक की पहचान चिकिटी के पास जेनापुर के 60 वर्षीय जुरा बेहरा के रूप में हुई है।

ओडिशा में नकली शराब पीने से फिलहाल 2 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं 20 लोग बीमार हैं। मृतक जुरा बेहरा गंजम जिले के नुआगांव पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में स्थित मौंदपुर गांव में कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने के बाद बीमार पड़े 20 लोगों में से एक था।

Odisha spurious liquor case

बेहरा सोमवार रात से ही आईसीयू में थे और उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की अधीक्षक सुचित्रा दाश ने बताया कि इलाज के दौरान रात 12.30 बजे उनका निधन हो गया।

नकली देशी शराब पीने से 14 लोग अस्पताल में भर्ती , 2 की हालत गंभीर

नकली देशी शराब पीने से बीमार पड़े अन्य 14 लोगों का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की अधीक्षक सुचित्रा दाश ने बताया कि उनमें से दो की हालत गंभीर है और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

इस बीच, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने 20 लाख रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर चिकिटी में सड़क जाम कर दिया। सोमवार को एक अवैध विक्रेता से देशी शराब पीने के बाद जेनापुर, मौंदापुर, करबालुआ के 20 से अधिक लोग बीमार हो गए और उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिकिटी में भर्ती कराया गया और फिर उसी रात एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस और आबकारी कर्मियों ने अवैध शराब इकाइयों पर कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की। बरहम्पुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सार्थक सारंगी ने कहा,"हमने संयुक्त छापेमारी के दौरान कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में शराब नष्ट कर दी है। गिरफ्तार लोगों में सुरेंद्र मलिक भी शामिल था, जो इस घटना का मुख्य आरोपी था, जो कथित तौर पर देशी शराब की आपूर्ति कर रहा था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+