ओडिशा में एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, पास में मिली कुल्हाड़ी
भुवनेश्वर। ओडिशा के बंलागिर जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहस्यमय परिस्थितियों एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोगों की हत्या की गई है। बुधवार देर शाम स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पाटनागढ़ थाने के सानरापाड़ा गांव में 6 लोगों को उनके घर में मृत पाया गया। मरने वालों में बुल्लू जानी, उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी बुधवार की सुबह जानी के पड़ोसियों ने घर का दरवाजा बंद देखा। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने खिड़की से झांकर देखा तो पाया कि सभी के शव जमीन पर पड़े हैं। पड़ोसियों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जानी का परिवार रात में आपस में झगड़ रहा था। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि अभी क्या हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी हत्या एक धारदार हथियार से की गई है। पुलिस को घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी भी मिली है।
पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह साफ हो सकेगी कि उनकी मौत कैसे हुई है। वहीं पुलिस आपसी रंजिश और प्रॉपर्टी के एंगल से भी छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से शव मिले हैं उससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि किसी बाहरी का हाथ है। पुलिस ने मौका ए वारदात से कुछ सैंपल भी उठाए हैं जिसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट के बाद घटना की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी। जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications