ओडिशा सेवा पेपरमिल का सदन में उठा मुद्दा, कांग्रेस सांसद सप्तगिरी ने श्रमिकों का बकाया भुगतान की रखी मांग
ओडिशा की सेवा पेपरमिल के श्रमिकों को बकाया और ईपीएफ भुगतान के मुद्दे को कांग्रेस सांसद सप्तगिरि उलाका ने उठाया। शून्यकाल में सदन में उन्होंने पेपरमिल प्रबंधन पर असहयोग और उत्पीड़न का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि कंपनी कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ, बीमा राशि और पीएफ राशि को रोककर श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है।
कोरापुट सांसद सप्तगिरी उलाका ने बुधवार को लोकसभा में सेवा पेपरमिल का मुद्दा उठाया। शून्यकाल में बोलते हुए कोरापुट के कांग्रेस सांसद ने पेपरमिल प्रबंधन पर असहयोग और उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ, बीमा राशि और पीएफ राशि को रोककर सभी प्रासंगिक श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रही है।

कांग्रेस सांसद उलाका सेवा पेपर मिल प्रबंधन पर श्रमिकों का पैसा जान बूझकर रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने सदन ने बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर मामले में नाराजगी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए। कुछ मुद्दे थे, जिन पर श्रमिकों से बात करके समाधान निकाला गया है। कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि पैसा अभी भी ट्रस्ट के पास पड़ा है।
संसद उलाका ने आरोप लगाया कि श्रमिक का पैसा रोकना किसी मायने में उचित नहीं है। लेकिन शून्यकाल में उन्हें इस मामले को उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उलाका ने कहा, "बार-बार अनुरोध के बावजूद कोलकाता में क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त कार्यालय पीएफ आवास राशि को बरहामपुर में ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय में स्थानांतरित नहीं किया गया। जिसके चलते अब तक श्रमिकों का बकाया और पीएफ का भुगतान नहीं हो पाया है।"












Click it and Unblock the Notifications