Odisha viral video:70 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो देख जागा बैंक, तुंरत दी पेंशन,कहा-आगे से घर पर पहुंचाएंगे

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सूर्या हरिजन के नंगे पाव चिलचिलाती धूम में बैंक जाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद SBI बैंक जागा। तुरंत बुजुर्ग महिला को उपलब्ध कराई पेशन और कहा अगली बार से घर पहुंचाएंगे।

Odisha viral video

Odisha viral video: डिजिटल इंडिया के युग में बुजुर्ग महिला को पेंशन के लिए चिलचिलाती धूप में दर-दर भटकना पड़े तो इससे ज्यादा निराशनजनक कुछ और नहीं हो सकता। ऐसा ही एक वीडियो ओडिशा के नबरंगपुर जिले से सामने आया है।

यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सूर्या हरिजन अपनी पेंशन लेने के लिए SBI ब्रांच तक नंगे पाव कुर्सी का सहारा लेकर पैदल जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बुजुर्ग महिला की स्थिति देखकर साफ पता चला रहा है कि उनके लिए इतना चलना सही नहीं है।

वहीं, अब इस वीडियो को वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। SBI की खिंचाई करते हुए कहा कि वित्तीय सेवा विभाग और SBI से ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने और मानवीय रूप से कार्य करने की उम्मीद करते हैं।

इस दौरान वित्त मंत्री ने पूछा कि क्या वहां कोई बैंक मित्र नहीं हैं? इस पर SBI बैंक की तरफ से जवाब आया कि हम भी वीडियो को देखकर बहुत दुखी हैं। SBI ने लिखा, श्रीमती सूर्या हरिजन हर महीने अपने गांव में स्थित सीएसपी प्वाइंट से अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकालती थीं।

अधिक उम्र होने के कारण सीएसपी प्वांइट पर उनके फिंगर प्रिंट मेल नहीं खा रहे थे। SBI बैंक द्वारा बताया गया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ हमरी झरिगांव शाखा गई आई थी। हमारे शाखा प्रबंधक ने तुरंत उनके खाते में मैन्युअल रूप से डेबिट करके राशि का भुगतान कर दिया गया है।

अगल महीने से पेंशन उनके दरवाजे पर पहुंचा दी जाएगी। इतना ही नहीं, हमने श्रीमीत सूर्या हरिजन को व्हील चेयर सैंपने का भी फैसल किया है। दरअसल, न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अपनी पेंशन लेने के लिए चिलचिलाती धूप और टूटी कुर्सी के सहारे नंगे पाव बैंक तक जाने का रुला देने वाला वीडियो जारी किया था।

वीडियो जारी करते हुए बताया था कि बुजुर्ग महिला का नाम सूर्या हरिजन है और वो ओडिया के नबरंगपुर जिले के झरीगन ब्लाक के बनुआगुड़ा गांव की रहने वाली है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सूर्या हरिजन अपनी पेंशन लेने के लिए चिलचिलाती धूम में नंगे पांव टूटी कुर्सी के सहारे कई किलोमीटर चलकर SBI बैंक जाती है।

ऐसा बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला सूर्या हरिजन को चलने में परेशानी है, इसलिए उन्हें कुर्सी के सहारे चलकर बैंक जाना पड़ता है। सूर्या हरिजन पेंशन निकालने के लिए 17 अप्रैल को SBI बैंक गई थी। लेकिन, बाएं अंगूठे का निशान खाते से मेल नहीं खाने के कारण बुजुर्ग महिला को वापस लौटना पड़ा था।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को पिछले चार महीने से पेंशन नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग महिला सूर्या हरिजन के दो बेटे है। एक बेटा दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करता है। तो वहीं, छोटा बेटा परिवार के साथ रह रहा हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बैंक कर्मचारियों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद बैंक मैनेजर का बयान भी सामने आया है। SBI झारीगांव शाखा के मैनेजर ने कहा कि उसकी उंगलियां टूट गई हैं, इसलिए उसे पैसे निकालने में परेशानी हो रही है।

हम जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे। बता दें कि शारीरिक तौर पर उपस्थिति के लिए सूर्या हरिजन को बैंक जाने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, सूर्या बहुत कमज़ोर हैं,और अपने दम पर चल फिर भी नहीं सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+