सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास के लिए ओडिशा मेजबानी को तैयार, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर हब बनने की राज्य की महत्वाकांक्षा को एक और गति प्रदान करते हुए, ओडिशा सरकार ने राज्य में एक मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के निर्माण के लिए एक पहल ओडिशा4सिलिकॉन-2023 की सफलतापूर्वक मेजबानी की है। इस आयोजन में सेमीकंडक्टर और ईएसडीएम इकोसिस्टम तंत्र से कई राष्ट्रीय और वैश्विक हितधारकों की भीड़ देखी गई।
वीडियो मैसेज के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा4सिलिकॉन-2023 एक जीवंत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और हमारे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और हमारे राज्य के समावेशी विकास को हासिल करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में बोलते हुए, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, खेल और युवा सेवा और गृह मंत्री तुषारकांति बेहरा ने ओडिशा के तकनीकी इकोसिस्टम के विकास और सेमीकंडक्टर डोमेन में मौजूद अवसरों पर अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की। उन्होंने आईटी और सेमीकंडक्टर दोनों क्षेत्रों में निवेशकों, उद्यमियों और इनोवेटर्स के लिए ओडिशा को एक प्रमुख के रूप में सामने लाने के लिए राज्य की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।
सरकार के अन्य उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्तियों में मुख्य सचिव प्रदीप जेना, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग के प्रमुख सचिव मनोज मिश्रा, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव उषा पाधी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग के विशेष सचिव मानस पांडा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग के अतिरिक्त सचिव मनोज पटनायक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications