ओडिशा: बीजेपी को बड़ा झटका, राउरकेला विधायक ने इस्तीफा दिया, पार्टी छोड़ने का भी ऐलान
नई दिल्ली। ओडिशा के राउरकेला से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिलीप रे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही दिलीप रे ने भाजपा का दामन भी छोड़ दिया। दिलीप रे ने अपना इस्तीफा ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष पीके अमात को सौंप दिया। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि ये फैसला पीड़ादायक है लेकिन राउरकेला के लोगों के लिए हितों के लिए अच्छा होगा।

उन्होंने कहा, 'मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा कि ये फैसला उनके लिए बहुत कष्टदायक है। पार्टी छोड़ने का बहुत दुख हो रहा है। पहले भी खबरें आ रही थी कि वे पार्टी छोड़ सकते हैं। विधायक दिलीप रे बीजेपी को गुड बॉय कहने की चर्चाएं जोरों पर थी और उन्होंने इसकी तारीख भी तय कर ली थी।
रे कई बार केंद्र पर अपना गुस्सा उतार चुके हैं। ब्राह्मणी नदी पर पुल निर्माण, सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग को लेकर वे लगातार अड़े रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मांग पर 2015 में राउरकेला में हुई एक सभा में वादा भी किया था। लेकिन इस वादे के पूरे न होने के कारण वे और भी खफा नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications