ओड़िशा: पत्नी का शव को कंधे पर ले जाने के मामले में जांच के आदेश

भुवनेश्वर। ओड़िशा के सरकारी अस्पतालों और एबुलेंस सेवा की पोल खोलती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में एक शख्स अपनी पत्नी के शव को कंधे पर रखकर पैदल 10 किमी तक लेकर गया।

tribal man carries wife’s body for 10 km

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस बात की जांच की जाएगी कि आखिर क्यों एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के शव को इस तरह ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कलक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं। इतना ही नहीं इस घटना के सामने आने के बाद सरकार ने महाप्रयाण योजना की शुरूआत कर दी, जिसमें शव को अस्पताल से घर तक ले जाने की व्यवस्था सरकार करेगी।

गौरतलब है कि ओड़िशा के कालाहाड़ी इलाके में एक आदिवासी व्यक्ति, दाना माझी को अपनी पत्नी का शव इसलिए अपन कंधों पर रख कर 10 किमी तक ले जाना पड़ा, क्योंकि अस्पताल ने उसे ऐंबुलेंस देने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+