अस्पताल का बिल चुकाने के लिए जच्चा मां ने 7500 में बेच दी नवजात बच्ची
अस्पताल का बिल चुकाने के लिए जच्चा मां ने 7500 में बेच दिया नवजात
नई दिल्ली। अस्पताल का बिल चुकाने में नाकाम जच्चा ने 7500 रुपए में अपनी बच्ची को एक बेच दिया और फिर अस्पताल का बिल चुकाकर घर आई। घटना ओडिशा के केंद्रपारा जिले की है। बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी को गांव की आशा वर्कर प्राइवेट अस्पताल में ले गई, जहां का बिल चुकाने को उनके पास पैसे नहीं थे, ऐसे में उन्होंने अपनी नवजात बच्ची को बेच दिया।

बच्ची के पिता का शिकायत पर पुलिस ने आशा वर्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आशा वर्कर ने ही उन्हें बच्ची बेचकर बिल चुकाने को कहा था। महोराना ने अपनी पत्नी गीतांजलि को तीसरे बच्चे के जन्म के लिए 30 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गांव की ही आशा वर्कर ने उनको अच्छी सुविधा की बात कहकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट करा दिया, जहां 1 अगस्त को उसने बेटी को जन्म दिया।
बच्ची के पिता ने कहा कि उसे नहीं पता था कि यहां इतना बिल देना होगा, नर्सिंग होम ने उससे 7500 रुपए देने को कहा। महोराना ने बताया कि वो दिहाड़ी मजदूर है और उसके पास 1000 रुपए थे। उन्होंने कहा कि पैसे दिए बिना हम यहां से नहीं जा सकते हैं। अस्पताल के लोगों ने ही हमें बच्चे को एक बे-औलाद दंपत्ति को बेचकर पैसा ले लेने की बात कही। बच्ची के पिता ने कोई और विकल्प ना देख बच्ची को बेचकर बिल भरा और पत्नी को घर लाया। इसके बाद उसने आशा की शिकायत पुलिस में की और बताया कि वो प्राइवेट नर्सिंग होम के साथ बच्चों को बेचे जाने का धंधा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications