ओडिशा में 5 वर्षों भीतर 1,269 सिविल सेवा अधिकारी नियुक्त: सीएम नवीन पटनायक

लोकसभा भवन में ओडिशा सिविल सेवा अधिकारियों के 'निजुक्ति पर्व' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान 1,269 सिविल सेवा अधिकारियों की भर्ती की गई है। लोकसभा चुनाव से पहले से सीएम पटनायक का ये बड़ा कदम माना जा रहा है। सिविल सेवा अधिकारियों की नियुक्ति के अलावा सीएम ने अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर जल्द भरने की बात कही है।

सीएम पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए भर्ती अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रही है और अधिकांश विभाग रिक्तियों को भरने के लिए नियमित कैलेंडर का पालन कर रहे हैं। लोकसभा भवन में ओडिशा सिविल सेवा अधिकारियों के 'निजुक्ति पर्व' को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान बड़े पैमाने पर सिविल सेवा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सीएम ने नव नियुक्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऑफिसर्स को कड़ी मेहनत करनी चाहिए, जिससे ओडिशा में विकास की रफ्तार तेज हो सकेगी।

CM Patnaik in Odisha Nijukti Parva

सीएम ने अपने संबोधन में ओडिशा सरकार की शासन प्रणाली 5टी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 5टी सिद्धांतों और मो सरकार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल प्रणाली में दक्षता में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने के अलावा लोगों और राज्य सरकार के बीच अंतर को कम करने में सफल रही हैं।

सीएम ने मंच से कहा, "अब 5T सिद्धांत एक परिवर्तित ओडिशा के लिए लॉन्च पैड बन गया है और नए भर्ती किए गए अधिकारियों के पास इस मेगा परिवर्तन प्रक्रिया का हिस्सा बनने का अवसर है। प्रयास, समर्पण और कड़ी मेहनत के चलते ओडिशा का सपना जल्द ही साकार होगा।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रत्येक विचार और कार्य उनकी बेहतरी और कल्याण होना चाहिए। ओडिशा के अधिकारी सिर्फ सिविल सेवा के लिए ही नहीं, वे एक नए और सशक्त ओडिशा के लिए परिवर्तन के एजेंट हैं। ओडिशा के विजन 2047 के लिए के वे असली शिल्पकार साबित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+