Odisha News: पुल से गिरकर खिलौने की तरह पलटी बस, 20 से ज्यादा लोग घायल

Odisha Bus Accident: ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में बालिकुडा पुलिस सीमा के अंतर्गत सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस खिलौने की तरह पुल से गिरकर पलट गई। घटना के वक्त बस में कम से कम 40 लोग सवार थे। जिसमें से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

खबरों के मुताबिक, बस धनुरबेलारी में एक शादी समारोह से 40 से अधिक यात्रियों को बालीकुडा ले जा रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की।

Odisha News

आपको बता दें कि दो दिन पहले अंगुल जिले में एक ट्रक से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 14 दिन पहले जाजपुर जिले में कोलकाता जा रही एक बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। करीब 40 लोग घायल हुए थे।

बीते साल यानी 1 दिसंबर को भी ओडिशा में दर्दनाक हादसा हुआ था। क्योंझर जिले में एनएच-20 पर यात्रियों से भरी एक वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी थी। हादसे में 8 लोगों को जान गवांनी पड़ी थी। करीब 7 से ज्यादा गंभीररूप से जख्मी हुए थे।

Recommended Video

    Odisha News: पुल से गिरकर खिलौने की तरह पलटी बस, 20 से ज्यादा लोग घायल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+