Odisha National Park में शिकारी ने फॉरेस्ट गार्ड की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 हिरासत में
ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलीपाल नेशनल पार्क में वन रक्षक की एक शिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Odisha National Park में फॉरेस्ट गार्ड की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। सिमिलिपाल नेशनल पार्क में शिकारियों ने वन रक्षक को गोली मार दी। इस मामले में 2 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
फॉरेस्ट गार्ड के मर्डर की घटना सिमलीपाल अभ्यारण्य के नाना रेंज के बौंसखला बीट की है। पुलिस ने कहा कि मृतक गार्ड की पहचान बिमल कुमार जेना के रूप में हुई है, जो बौंसखला बीट में काम करता था।
फॉरेस्ट गार्ड के मर्डर की घटना सिमलीपाल अभ्यारण्य के नाना रेंज के बौंसखला बीट की है। पुलिस ने कहा कि मृतक गार्ड की पहचान बिमल कुमार जेना के रूप में हुई है, जो बौंसखला बीट में काम करता था।
वन्यजीव प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) सुशील कुमार पोपली के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट गार्ड ऑन ड्यूटी थे। सूचना मिली थी कुछ शिकारी सिमिलिपाल के उत्तर डिवीजन छोर और दक्षिण डिवीजन के बीच बौंसखला बीट के पास जंगल में हथियारों के साथ घूम रहे हैं।
सूचना के बाद एक टीम को एक्शन के लिए भेजा गया। छापेमारी करने गई टीम में शामिल वन कर्मियों पर शिकारियों ने अचानक हमला कर दिया। पीसीसीएफ पोपली ने बताया, "अंधेरे का फायदा उठाते हुए शिकारियों ने गोलियां चलाईं, जिसका जवाब छापेमारी दल ने दिया।" हालांकि, जवाबी कार्रवाई में वन रक्षक की मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा, "यह पहली बार है जब सिमिलिपाल जंगल में शिकारी ने वनकर्मी को गोली मारी है। शिकारी अभी भी जंगल में छिपे हुए हैं। घटना के तुरंत बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। रात में शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।"
इस मामले पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट में भुवनेश्वर में पीसीसीएफ सुशील कुमार ने बताया, इस मामले में दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हमने इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा, सिमिलिपाल नेशनल पार्क के अंदर अवैध शिकार में शिकारी सक्रिय रूप से शामिल हैं। हाल ही में अवैध शिकार और कुछ अन्य कारणों से एक काले बाघ और कई और जंगली हाथियों की मौत की सूचना मिली थी। शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications