Odisha MGNREGA का अनुपालन करने में अग्रणी, गंजाम जिला देश में सबसे आगे निकला !
ओडिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) के तहत कमाल का काम हो रहा है। नागरिकों को रोजगार मुहैया कराने के मामले में गंजाम जिला देशभर में सबसे आगे निकल गया है।

ओडिशा का गंजाम जिला चालू वित्त वर्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत देश में ग्रामीण परिवारों को सबसे अधिक लोगों को 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया है। गंजाम जिला परिषद (जेडपी) की कार्यकारी अधिकारी, कीर्ति वासन वी ने कहा, "जिले में 63,449 परिवारों को 21 जनवरी तक 100 दिनों का रोजगार दिया गया। इस तरह 2.26 करोड़ मानव दिवस कार्य सृजित हुआ। ये आंकड़ा देश में सबसे अधिक है।"
वासन ने बताया कि श्रम-गहन योजना ने ग्रामीण लोगों को महामारी के बाद की अवधि के दौरान अपनी आजीविका कमाने में मदद की है और नौकरी चाहने वालों को अपने पुराने कार्यस्थलों पर लौटने से रोका है।" गंजाम में MGNREGA के तहत महिलाओं की भागीदारी 58% रही। ओडिशा के 30 जिलों में ये सबसे अधिक रहा।
Recommended Video
उन्होंने कहा, MGNREGA के तहत मवेशी को रखने की जगह, ग्रामीण पार्क, ग्रामीण पर्यटक सर्किट, मॉडल हैचरी, पुस्तकालय-सह-सूचना केंद्र, अमृत सरोवर, मॉडल तालाब, श्मशान शेड, आंगनवाड़ी केंद्र, व्यायामशाला, जैसे विभिन्न बुनियादी ढांचे तैयार किए गए। इनके अलावा सड़कों और नालियों का निर्माण भी कराए गए।









Click it and Unblock the Notifications