पति की हैवानियत, पत्नी के गुप्तांग को ब्लेड और ट्यूबलाइट से काटा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक पति को अपनी पत्नी की ईमानदारी पर शक हुआ, उसे लगा कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। पत्नी की ईमानदारी पर शक के चलते पति ने उसके गुप्तांगों को ब्लेड और ट्यूबलाइट से क्षत-विक्षत कर दिया और कथित तौर पर उसे गंजा कर दिया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि वहशी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला के भाई ने इस जघन्य घटना की शिकायत की। पुलिस के मुताबिक 40 साल का रंजन पांडा अपनी पत्नी जसोदा को 2005 में विवाह होने के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा है। पांडा ने भी अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है।
24 सितंबर को जसोदा को बुरी तरह जख्मी करने के बाद पांडा ने पहले तो खुद ही उसके जख्मों पर टांके लगाने की कोशिश की, लेकिन जब पीड़िता की स्थिति नाजुक हो गई तो अपनी पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर वह भाग गया। गंभीर रूप से जख्मी पीड़िता का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications