सनकी पति! पत्नी ने नहीं पकाया चावल, परोस दी सिर्फ सब्जी तो पीट-पीटकर मार डाला; ऐसे हुआ खुलासा

ओडिशा के संबलपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति को रात के खाने में चावल नहीं परोसा।

Murder

ओडिशा के संबलपुर (Sambalpur) जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति को रात के खाने में चावल नहीं परोसा। सिर्फ करी ही खाने को दी। इतने में गुस्से से आगबबूला हुआ पति पत्थर उठाकर पत्नी को पीटने लगा। घटना में महिला की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

मामला जमांकिरा के नुआडिही गांव का है। यहां पुष्पा धरुआ(35), अपने पति सनातन धरुआ (40), बेटी कुचिंडा और एक बेटे के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बीती सोमवार रात सनातन काम से घर लौटा। खाना खाने बैठे, उस वक्त सनातन को पता चला कि पत्नी पुष्पा ने सिर्फ करी ही खाने में बनाई है। चावल नहीं बनाया है। इतने में सनातन गाली-गलौज पर उतर आया। बात इतनी बढी कि सनातन ने पत्नी पुष्पा को पीटना शुरू कर दिया। घटना में पुष्पा की मौत हो गई।

...तो ऐसे हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ, जब मृत महिला का बेटा अपने दोस्त के घर से वापस लौटा। उसने अपनी मां को मृत पाया। उसने पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में ले लिया गया। जामंकीरा थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रेमजीत दास ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+