ओडिशा सिंचाई प्रोजेक्ट: आईआईटी-रुड़की में दी जाएगी इंजीनियर्स को ट्रेनिंग, सरकार के साथ MoU पर हस्ताक्षर
ओडिशा सरकार ने लघु सिंचाई परियोजना में तेजी लाने के लिए अब प्रोजेक्ट में कार्यरत सिविल इंजीनियरों को ट्रेनिंग दिलाने की प्लानिंग की है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आईआईटी रूड़की के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू के मुताबिक, लघु सिंचाई के जेई, एई, एईई, ईई और एसई रैंक के 176 इंजीनियर 6 दिनों के लिए आईआईटी, रूड़की में ट्रेनिंग दी जाएगी। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले महीने यानी जनवरी, 2024 से शुरू किया जाएगा।
ओडिशा एकीकृत सिंचाई परियोजना (OIIPCRA) के जरिए पटनायक सरकार सिंचाई प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके अलावा प्रोजेक्ट का उद्देश्य कृषि क्षेत्र के लिए जलवायु को भी अनुकूल बनाना है। इस परियोजना विश्व बैंक समर्थित है। इसके जरिए कृषि एवं किसान सशक्तिकरण और मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास पर कार्य किया जा रहा है।

ओडिशा सरकार की 5टी पहल ने इस विभाग के इंजीनियरों की क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में उनके कौशल को निखारने के लिए कई अवसर खोले हैं। ऐसे में लघु सिंचाई प्रोजेक्ट को लेकर ओडिशा सरकार और आईआईटी, रूड़की के बीच एमओयू बेहद अहम माना जा रहा है।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के मौके पर ओडिशा कम्युनिटी टैंक डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी (OCTDMS) की परियोजना निदेशक, रश्मि रंजन नायक और आईआईटी, रूड़की के प्रोफेसर दीपक खरे ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, अनु गर्ग मौजूद रहीं।












Click it and Unblock the Notifications