भुवनेश्वर अस्पताल आग हादसे के बाद ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा
आग हादसे के बाद आज ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतानु सव्यसाची ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम अस्पताल में आग हादसे के बाद आज स्वास्थ्य मंत्री अतानु सव्यसाची ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सव्यसाची ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार भी कर दिया। सीएम पटनायक ने कहा कि अतानु सव्यसाची ने नौतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है।
आपको बता दें कि 17 अक्टूबर की शाम भुवनेश्वर के एसयूएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई थी। इस आग में झुलसने की वजह से 25 लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने अस्पताल के फाउंडर मनोज नायक कोशुक्रवार को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications