पीपीई किट/मास्क खरीद में घोटाला मामले में लोकायुक्त ने ओडिशा सरकार को दी क्लीन चिट
पीपीई किट/मास्क खरीद में घोटाला मामले में ओडिशा सरकार को क्लीन चिट
भुवनेश्वर। लोकायुक्त ने ओडिशा में हुए कथित पीपीई किट और मास्क घोटाले में राज्य सरकार को क्लीन चिट दी है। ओडिशा विकास परिषद के याचिकाकर्ता और चेयरपर्सन सुशांत पाधी ने बताया कि राज्य सतर्कता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के दौरान पीपीई किट, मास्क और अन्य उपकरणों की खरीद में कोई अनियमितता नहीं पाई। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

राज्य सतर्कता ने अपनी रिपोर्ट 16 मार्च को लोकायुक्त को सौंप दी थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने मामले में सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख तय की थी। आज इस पर सुनवाई करते हुए लोकायुक्त ने कहा कि मास्क, परीक्षण किट, रियल-टाइम पॉलीमरेज, पीसीआर) मशीनों, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट, बी-लेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर मशीनों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। भ्रष्टाचार में आईएएस अधिकारियों, हेमंत शर्मा और यामिनी सारंगी की भागीदारी का दावा किया था। ये आरोप साबित नहीं हुए हैं।
बता दें कि बीते साल कोरोना वायरस के फैलने के बाद ओडिशा सरकार पर पीपीई किट, मास्क और सेनेटाइजर की खरीद में घोटाले के आरोप लगे थे। कह गया था कि राज्य आपूर्ति एजेंसी ने मास्क, पीपीई किट, सेनेटाइजर और दस्ताने की खरीद के दौरान बड़ा घोटाला किया गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं है। विपक्ष ने इसको लेकर काफी हंगामा किया था, वहीं सत्ताधारी बीजू जनता दल ने आरोपोंको खारिज करते हुए कहा था कि सभी खरीद केंद्र सरकार की ओर से तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही की गई थी। जिसके बाद ये मामला लोकायुक्त तक पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications