ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और उनकी पत्नी हुईं कोरोना पॉजिटिव
भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्पाल गणेशी लाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हुई हैं। जानकारी के मुताबिक गणेशी लाल और उनकी पत्नी के अलावा परिवार के चार और सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। गणेशी लाल और उनके परिवार के लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यपाल के जल्दी ठीक होने की कामना की है। सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा, कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद राज्यपाल प्रोफेसर गणेश लाल जी के अस्पताल में भर्ती होने से चिंतित हूं। उनके शीघ्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।













Click it and Unblock the Notifications