ओडिशा: अस्पतालों के लिए विशेष निर्देश जारी, गैर-जरूरी ऑपरेशन बढ़ाए जाएंगे आगे
भुवनेश्वर, अप्रैल 12: पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में है। ओडिशा में भी मामले लगातार बढ़ रहे, जिसको देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत सरकार ने सभी अस्पतालों को गैर जरूरी सर्जरी टालने को कहा है। इसके अलावा अस्पतालों में अगले आदेश तक गैर-जरूरी सेवाएं भी बंद रहेंगी। सरकार के इस फैसले का मकसद कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकना है।

Recommended Video
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आपातकालीन सर्जरी को छोड़कर सभी ऑपरेशन अभी टाल दिए जाएं। इसके अलावा सभी अस्पताल ओपीडी रजिस्ट्रेशन बंद कर दें, ताकी ओपीडी केयर में ज्यादा भीड़ ना हो। इसकी जगह पर मैनुअल रजिस्ट्रेशन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करवाई जाई। वहीं अगर कोई मरीज अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है, तो उसके साथ एक अटेंडेंट को रहने की इजाजत दी जाए। अगर मरीज गंभीर नहीं है तो किसी को भी पास ना रहने दिया जाए।
सरकार ने सभी अस्पतालों को टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकी मरीजों को बार-बार अस्पताल ना आना पड़े। साथ ही अस्पतालों को बुखार क्लीनिक, आइसोलेशन वार्ड और टेस्ट वार्ड की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। वहीं अस्पतालों को सभी आपातकालीन रोगियों, कोविड या गैर-कोविड मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं देनी जरूरी होंगी। साथ ही वो किसी भी गंभीर मरीज को इलाज देने से मना नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications