पर्यटन क्षेत्र जान फूंक रही नवीन सरकार, 'कारवां' को बढ़ावा देने की बना रही योजना
पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के प्रयास में ओडिसा सरकार ने नए कदम उठाए हैं। प्रदेश में बिगड़ रहे पर्यटन स्थल में सरकार ने जान फूंकने का काम किया है।
भुवनेश्वर, 21 जुलाई : पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के प्रयास में ओडिसा सरकार ने नए कदम उठाए हैं। प्रदेश में बिगड़ रहे पर्यटन स्थल में सरकार ने जान फूंकने का काम किया है। कोरोना की वजह से पर्यटन क्षेत्र काफी दिनों से बंद रहा था। जिसे नवीन सरकार ने फिर से उठाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य सरकार कारवां पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बना रही है।

लोग छुट्टियां मनाने को रोमांचित हो रहे हैं। लोगों को भी इस कारवां योजना को लेकर उत्साहित हैं। पर्यटन विभाग की राज्य के अन्य स्थानों के अलावा पेंथा, रामचंडी के समुद्र तटों और दरिंगीबाड़ी और देवमाली पहाड़ियों जैसे हिल स्टेशनों पर कारवां पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है। विभाग के विशेष परियोजना अनुभाग के सूत्रों ने कहा कि यह वर्तमान में कारवां पर्यटन नीति के मसौदे पर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें- किसानों को 4.75 लाख क्विंटल से अधिक दिए प्रमाणित बीज, ओडिशा सरकार ने विधानसभा में दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications