किसानों को 4.75 लाख क्विंटल से अधिक दिए प्रमाणित बीज, ओडिशा सरकार ने विधानसभा में दिया जवाब
ओडिशा सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में 2021-22 में धान की बीज प्रतिस्थापन दर 32.92 प्रतिशत थी।
भुवनेश्वर, 21 जुलाई : ओडिशा सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में 2021-22 में धान की बीज प्रतिस्थापन दर 32.92 प्रतिशत थी और सरकार ने किसानों को 4.75 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए हैं।

बीजद के अमर प्रसाद सत्पथी के एक सवाल के जवाब में कहा कि कृषि और किसान अधिकारिता मंत्री रणेंद्र प्रसाद स्वैन ने कहा कि 2022-23 खरीफ सीजन के लिए राज्य को धान के बीज की आवश्यकता लगभग 13,27,760 क्विंटल है और 4,75,244 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है।
मंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 5,200 किसानों ने प्रमाणित धान के बीज के उत्पादन और आपूर्ति के लिए ओडिशा राज्य बीज निगम (ओएसएससी) के साथ पंजीकरण कराया है। सरकार ने कुछ निजी एजेंसियों को गुणवत्ता वाले धान के बीज की आपूर्ति के लिए ठेके दिए हैं।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बोले- ओडिशा में कानून-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण












Click it and Unblock the Notifications