SVNIRTAR में रोगियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, ओडिशा सरकार ने विकास कार्य करने के दिए निर्देश
ओडिशा सरकार ने कटक स्थित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (SVNIRTAR) में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
भुवनेश्वर, 17 जून : ओडिशा सरकार ने कटक स्थित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (SVNIRTAR) में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। यहां सैकड़ों रोगी रोजाना इलाज के लिए आते हैं। उनके लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है।

विकास आयुक्त प्रदीप कुमार जेना और 5टी सचिव वीके पांडियन ने गुरुवार को संस्थान का दौरा किया। इस संबंध में लोगों से बात की। कहा कि पूरे ओडिशा और आसपास के राज्यों के मरीज इलाज के लिए नियमित रूप से SVNIRTAR आते हैं। जेना और पांडियन ने केंद्र में उपलब्ध संचार और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
केंद्र का किया निरीक्षण
जेना और पांडियन ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी दौरा किया। स्थानीय लोगों और डॉक्टरों के परामर्श के बाद निर्णय लिया गया कि रोगियों की सुविधा के लिए NIRTAR तक पहुंचने के लिए नियाली अदसपुर से ओलतपुर को जोड़ने वाली दो लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications