UPSC-Mains की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता देगी ओडिशा सरकार
UPSC की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की आर्थिक मदद करेगी ओडिशा सरकार
भुवनेश्वर। सिविस सर्विस कोचिंग स्कीम फेल होने के बाद अब ओडिशा सरकार अब UPSC Mains की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को आर्थिक मदद देने का सोच रही है। ओडिशा सरकार यूपीएससी मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। सरकार Prelims ास कर चुके उन उम्मीदवारों को अच्छे कोचिंग सेंटर में कोचिंग उपलब्ध करवाने में मदद करेगी।

दरअसल UPSC परीक्षा में ओडिशा के छात्रों का लोअर सक्सेस रेट देखते हुए सरकार अब उन विद्यार्थियों की मदद की योजना बना रही है। इससे पहले ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने कोचिंग स्कीम की शुरुआत की थी, लेकिन ये स्कीम कुछ खास काम नहीं कर सका। अब इसे दोबारा से नए तरीके से शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है।
स्टेट लेवल पर 2022-23 एकैडमिक ईयर के लिए इस स्कीम के तहत यूपीएसई मेन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के बैंक खाते में सीधे फंड ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि वो अपनी इच्छा के अनुसार कोचिंग का चुनाव कर सकें। इस स्कीम का लाभ उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 10 लाख से कम है। इस स्कीम के लिए 1.5 करोड़ का बजट तय किया गया है, जिसे बढ़ाकर 2 करोड़ किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications