नए साल पर श्रीमंदिर पहुंचे 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, ओडिशा सरकार की व्यवस्था ने जीता दिल

साल 2024 के पहले दिन ओडिशा के पुरी में पांच लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्रीमंदिर में दर्शन किए। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए पुलिस-प्रशासन ने जिस तरह व्यवस्था संभाली, उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

तीर्थ नगरी पुरी में नए साल पर देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अपने आराध्य देवों की पूजा करने और परिक्रमा प्रोजेक्ट को देखने के लिए देर रात से ही भक्त पुरी में इकट्ठा हो गए थे। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाएगा।

naveen patnaik

इतनी बड़ी संख्या में श्रीमंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी या समस्या के भगवान के दर्शन किए और इसका पूरा श्रेय प्रशासन और पुलिस की शानदार व्यवस्था को गया। ऐसा पहली बार था कि नए साल पर पुरी में एक साथ इतने श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि, व्यवस्था को देखकर श्रद्धालु खुश नजर आए। भगवान जगन्नाथ की सभी रस्में भी तय समय से पहले संपन्न हुईं।

भक्तों के लिए मंदिर के प्रवेश के रास्तों में एयर कंडीशनर लगाए गए थे और साथ ही जगह-जगह पर रिसेप्शन सेंटर बने थे। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलने की व्यवस्था उत्तरी गेट से की गई थी। दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को दर्शन करने में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई थी।

आईजीपी (सेंट्रल रेंज) आशीष कुमार सिंह, पुरी के कलेक्टर समर्थ वर्मा, एसपी कंवर विशाल सिंह और मंदिर प्रशासन के अधिकारियों की इस पहल की सभी ने सराहना की है। साथ ही, जो श्रद्धालु दूसरे राज्यों से आए थे, उन्होंने भी बिना किसी समस्या के भगवान के दर्शन के लिए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार और प्रशासन की तारीफ की।

इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देशों पर 5टी एंड नबीन ओडिशा के चेयरमैन कार्तिक पांडियन ने श्रीमंदिर में भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+