ओडिशा सरकार ने शराब की होम डिलीवरी को दी मंजूरी
ओडिशा सरकार ने शराब की होम डिलीवरी को दी मंजूरी
भुवनेश्वर।ओडिशा में बढ़ते कोरोना महामारी के कहर के बीच ओडिशा सरकार ने शराब व्यवसायियों को बड़ी राहत दी है। सोमवार को ओडिशा सरकार को लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेताओं को अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से राज्य में शराब की होम डिलीवरी की मंजूरी दे दी है। राज्य में तत्काल प्रभाव से आउट स्टिल (ओएस) शराब और ईएनए आधारित देशी शराब (सीएल) की होम डिलीवरी की अनुमति मिल गई है। सरकार ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी लॉकडाउन आदेशों के अनुपालन के अधीन सुबह 7 से शाम के 6 बजे के बीच शराब की होम डिलीवरी की जा सकती है।

बता दें ओडिशा में लगातार कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा के साथ अब इस संक्रमण से मरने वालों की भी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को 264 लोग संक्रमित पाए गए हैं और एक ही दिन में सर्वाधिक 3 कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई है। वहीं आज 137 कोरोना मरीजस्वस्थ भी हुए हैं। संक्रमित 264 नए मरीजों में से 234 लोग क्वारंटाइन सेंटर से हैं जबकि 30 स्थानीय लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। वहीं तीन संक्रमित की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले की संख्या 21 हो गई है। मृतक भुवनेश्वर, कटक एवं गंजाम जिला से हैं।












Click it and Unblock the Notifications