ओडिशा बाढ़ की चपेट में, एक की मौत और हजारों लोग प्रभावित

नई दिल्ली। असम के बाद ओडिशा राज्य अब भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया है। राज्य के कालाहांडी और रायगढ़ जिलों में पिछले 24 घंटों में 540 मिमी से भी ज्यादा बारिश हुई है। राज्य के इन दोनों जिलों की हालत बाढ़ के कारण बहुत खराब है जिससे अबतक एक की मौत भी हो चुकी है।

ओडिशा बाढ़ की चपेट में, एक की मौत और हजारों लोग प्रभावित

रायगढ़ जिले में 7 हजार लोग प्रभावित

रायगढ़ जिले में 7 हजार लोग प्रभावित

ओडिशा में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आए मॉनसून से राज्य के कई इलाकों में भयंकर बारिश हो रही है। बारिश से रायगढ़ की नागबाली और कल्याणी नदियां उफान पर है जिससे आसपास के 7000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बाढ़ के कारण इन इलाकों में तीन लोग बह गए हैं जिसमें दो बुजुर्ग शामिल है। क्ल्याणसिंहपुर ब्लॉक में एक आदमी की अपने परिवार को बचाते वक्त मौत हो गई।

4 ब्रिज बाढ़ में बहे

4 ब्रिज बाढ़ में बहे

भीषण बाढ़ के कारण रायगढ़ में चार रोड ब्रिज बह गए हैं। वहीं कालाहांडी में हाती नदी जुनागढ़ और भवानीपटना को जोड़ने वाले ब्रिज के ऊपर से बह रह ही है। इस नदी के उफान से कोरपुट जिले के आसपास पर खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने राहत टीम को राहत कार्य में लगा दिया है।

राहत कार्य में ली जा रही है इंडियन एयर फोर्स की मदद

राहत कार्य में ली जा रही है इंडियन एयर फोर्स की मदद

बाढ़ ग्रसित इलाकों में राहत कार्य के लिए प्रशासन ने चार हेलिकॉप्टर लगाए हैं। इन हेलिकॉप्टर की मदद से फूड पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दक्षिणी ओडिशा में 18 जुलाई तक भयंकर बारिश होगी। वहीं, रायगढ़ जिले में रेल ब्रिज बहने के कारण एक बहुत बड़ी रेल दुर्घटना होने से रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+