ओडिशा फायर सर्विस भुवनेश्वर-कटक में तैनात करेगी ये खास यूनिट
ओडिशा फायर सर्विस भुवनेश्वर-कटक में तैनात करेगी ये खास यूनिट
भुवनेश्वर, 14 जुलाई: ओडिशा अग्निशमन सेवा (फायर सर्विस ) भुवनेश्वर और कटक में त्वरित प्रतिक्रिया वाली यूनिट तैनात करेगी। संकरी बाई-लेन/एप्रोच सड़कों से जुड़े क्षेत्रों तक पहुंचने में कम समय लगे, इसलिए सरकार इस योजना को स्थापित करने जा रही है। ओडिशा अग्निशमन सेवा की ओर से भुवनेश्वर में छह चौपहिया (पिकअप ट्रक) और कटक में पांच ऐसे वाहनों को तैनात किया जाएगा, जो संकरी सड़कों से जुड़े क्षेत्रों में परिचालन करने का काम करेगी।

डीजी (फायर सर्विस) संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा, "चूंकि भारी और मध्यम अग्निशमन वाहनों को प्रतिबंधित जगहों और संकरी सड़कों तक पहुंचने में बाधाओं का सामना करना पड़ता था, इसलिए चार पहिया वाहनों का उपयोग भुवनेश्वर में यूनिट- I, II और IV जैसे क्षेत्रों में और कटक में छत्र बाजार जैसे बाजार स्थानों में संचालन के लिए किया जाएगा।"
प्रारंभ में, एक त्वरित प्रतिक्रिया इकाई राजधानी शहर में शाम 6 बजे से 9.30 बजे के बीच तैनात की जाएगी। हर दिन यूनिट को भुवनेश्वर के विभिन्न इलाकों में तैनात किया जाएगा। अग्निशमन विभाग ने शहरों में मॉक ड्रिल करने की भी योजना बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications