Odisha: कटक में भीषण हादसा, SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर में लगी आग, 10 मरीजों की मौत
Odisha Fire: ओडिशा के कटक से सोमवार, 16 मार्च की सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SCB Medical College and Hospital) के ट्रॉमा केयर विभाग (Trauma Care Department) में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग की वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी थी, जहां कई मरीज भर्ती थे।
इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। यह अस्पताल राज्य का प्रमुख सरकारी अस्पताल माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज होता है।

ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital के ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी आग की घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने Prime Minister's National Relief Fund से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। यह सहायता उस भीषण आग की घटना के बाद दी जा रही है, जिसमें अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने से कई लोग प्रभावित हुए।
ये भी पढ़ें: क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप












Click it and Unblock the Notifications