Lok Sabha Election Results 2019 : उड़ीसा में BJD 14 सीटों के साथ चल रही है आगे
नई दिल्ली। जहां एक तरफ ज्यादातर राज्यों में मोदी लहj चल रही है वहीं उड़ीसा में अभी भी सीएम नवीन पटनायक(Naveen Patnaik) की सरकार बीजेडी(BJD) फिर से सत्ता संभालती हुई दिख रही है। यहां 21 सीटों के लिए जंग जारी है, जिसमें फिलहाल रुझानों में बीजेडी 14 सीटों के साथ आगे चल रही है तो बीजेपी 7 सीटों के साथ आगे चल रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों (Odisha Lok Sabha Seats) में से 20 सीटें BJD को मिली थीं जबकि बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

बीजेडी ने 2014 में हुए चुनावों के दाैरान 21 सीटों में से 20 सीट अपने नाम की थीं, जबकि बीजेपी केवल 1 सीट निकाल पाई। हालांकि इस बार बीजेपी ने उड़ीसा के लोगों को अपनी ओर खींचा है तभी ये पार्टी 7 सीटों में अभी तक बढ़च बनाए हुए हैं।बीजेपी ने सुंदरगढ़ सुरक्षित लोकसभा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। बता दें कि बीजेपी चीफ अमित शाह कई बार दोहरा चुके हैं कि पार्टी बंगाल और ओडिशा में शानदार प्रदर्शन करना चाहती है। ऐसे में यह देखना होगा कि तमाम प्रयासों के बाद बीजेपी की क्या परफॉर्मेंस रहती है।
क्या कहता है एग्जिट पोल
राज्य में 21 लोकसभा सीटों में से सर्वे में बीजेपी को छह से 19 और बीजेडी को दो से 15 सीटें दी गई हैं। वहीं संबाद कनक न्यूज के एग्जिट पोल में बीजेपी को आठ से 12 और बीजेडी को छह से 9 सीटें दी गई हैं और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिल रही है। टाइम्स नाउ वीएमआर के सर्वे में बीजेडी को 8 और बीजेपी को 12 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications