ओडिशा ड्राइवर असोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी
ओडिशा ड्राइवर महासभा ने चेतावनी दी है कि वह नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ प्रदेशभर में हड़ताल करेगा। असोसिएशन के ट्रेजरार आदित्य प्रसाद बहेरा ने कहा कि हम जल्दही मेमोरेंडम जमा करेंगे, इसे सभी डीएम और एसपी को शुक्रवार को दिया जाएगा। शनिवार से यह हड़ताल प्रदेशभर में और बड़ी होगी।
इसके साथ ही असोसिएशन ने दावा किया है कि तकरीबन लाख ड्राइवर जोकि असोसिएशन के सदस्य हैं वो भी इस प्रदेशभर में होने वाली हड़ताल में हिस्सा लेंगे। गौर करने वाली बात है कि नए कानून के तहत हिट एंड रन मामलों में बहुत की सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है, जिसके खिलाफ पिछले कुछ दिनों से विपक्षी दल और अन्य संगठन प्रदर्श कर रहे हैं।

भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट एंड रन के मामले में आरोपी मौके से फरार ना हों इसके लिए नियमों को सख्त किया गया है। अगर इस तरह के मामलों में किसी को टक्कर मारने पर अहर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।
ऐसे मामलों में 10 सात तक की जेल और 7 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। यही वजह है कि इस कानून के खिलाफ अलग-अलग संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका असर देशभर में देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले देशभर में ट्रक की हड़ताल से बहुत सी जरूरी वस्तुओं को ले जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications