ओडिशा: अपने आवास पर मृत पाए गए जज, घर में लटका मिला शव, जानिए पूरा मामला

ओडिशा: अपने आवास पर मृत पाए गए जज, घर में लटका मिला शव, जानिए पूरा मामला

कटक, 3 सितंबर: ओडिशा के कटक के एक विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश सुभाष कुमार बिहारी अपने आधिकारिक आवास पर मृत पाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि एक विशेष पॉक्सो अदालत के जज को शुक्रवार को ओडिशा के कटक में अपने आधिकारिक आवास में लटका हुआ पाया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या से मौत का मामला लग रहा है। आगे की जांच जारी है।

Odisha Cuttack

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कटक जोन -3, तपस चंद्र प्रधान ने कहा, "पॉक्सो अदालत के जज सुभाष कुमार बिहारी कटक शहर में अपने आधिकारिक आवास पर लटके पाए गए। प्रथम दृष्टया, आत्महत्या से मौत का मामला लग रहा है। आगे की जांच जारी है।"

छुट्टी पर थे जज

जज के स्टेनोग्राफर आरएन महापात्रा के अनुसार, सुभाष कुमार बिहारी को दो दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार (02 सितंबर) को काम पर लौटना था, लेकिन उन्होंने शुक्रवार से फिर छुट्टी के लिए आवेदन किया था। महापात्रा ने पुलिस को बताया कि न्यायाधीश ने उन्हें सुबह 10:00 बजे बुलाया और उनसे शुक्रवार के लिए भी छुट्टी का आवेदन लिखने को कहा था।

घटना उस वक्त हुई जब जज की की पत्नी और बेटी घर पर नहीं थे

हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्होंने कहा कि उन्हें खबर मिली कि जज की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब न्यायाधीश की पत्नी और बेटी घर पर नहीं थे। पुलिस पहुंची तो सुभाष कुमार बिहारी को तुरंत कटक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि, उनकी मौत का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। न्यायाधीश के भाई सुबोध बिहारी के अनुसार, वे ज्यादा बात नहीं करते थे क्योंकि वे दोनों अपने काम में व्यस्त थे। उन्होंने आगे कहा कि वह कटक में जज के परिवार से जुड़े किसी भी मुद्दे से अनजान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+