ओडिशा: रत्न भंडार और श्रीमंदिर के सभी द्वार खुलवाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने पुरी में निकाली मेगा रैली
ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ रत्न भंडार और श्रीमंदिर के सभी द्वार खोलने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मेगा रैली की। इस रैली में भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाकर पार्टी ने राज्य में अपनी ताकत का भी प्रदर्शन किया। रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्य भर के कांग्रेस कार्यकर्ता पुरी में एकत्र हुए और इसके बाद गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर मंदिर कार्यालय तक एक रैली निकाली।

ओडिशा राज्य की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा ये भगवान के आर्शीवाद की बदौलत हम भक्तों की मांग को लेकर पुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस श्रीमंदिर के सभी द्वारों को फिर से खोलने की मांग कर रही है। जिसकी मांग बड़ी संख्या में लोग भी कर रहे हैं।
इसके साथ ही पटनायक ने आरोप लगाया ये शर्मनाक है राज्य सरकार श्रीमंदिर के चारों द्वार नहीं खोल रही है। पटनायक ने कहा कुछ निहित स्वार्थी ठेकेदारों के लिए मंदिर के दरवाजे बंद रखना निंदनीय है।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पटनायक ने साथ ही चेतावनी दी कि अगर ओडिशा सरकार कार्तिक माह से पहले मांगे पूरी नहीं करती है तो पार्टी राज्य भर में मंदिर को चारों द्वार भक्तों के लिए खुलवाने के लिए अपना आंदोलन तेज करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने सवाल किया अब जब कोविड महामारी की स्थिति नहीं है, श्रीमंदिर के सभी द्वार खोलने में क्या समस्या है।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रसाद हरिचंदन ने कहा ओडिशा सरकार ने भक्तों और भगवार के बीच एक दीवार खड़ी कर दी है। हम राज्य सरकार से भक्तों के लिए श्रीमंदिर के सभी द्वारा खोलने की चेतावनी देते हैं। हरिचंदन ने भी कहा अगर सरकार भक्तों के मंदिर के चारों द्वार नहीं खोलती है तो कांग्रेस और अधिक व्यापक आंदोलन करेगी।
उन्होंने रत्न भंडार की मरम्मत के अलावा, राज्य सरकार को तुरंत भगवान के सोने और अन्य कीमती आभूषणों की एक डिटेल सूची बनानी चाहिए और लोगों को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए कि भगवान का सभी कीमती सामान सुरक्षित हैं या नहीं।
हालांकि बीते शनिवार को ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' को खोलने और वहां संग्रहित बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा और उसकी एक सूची बनाए जाने मांग के बीच श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक रंजन दास ने कहा था 'रत्न भंडार का खजाना पूरी तरह से सुरक्षित है और किसी को भी इसके बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications