बालेश्वर कॉलेज विवाद: ओडिशा में छात्रा के आरोपों पर शिक्षक की गिरफ्तारी, प्रिंसिपल पर भी गिरी निलंबन की गाज
Odisha College Incident: ओडिशा के बालेश्वर जिले में एक कॉलेज छात्रा द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। बालेश्वर एसपी राज प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक शिक्षक के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है।
एसपी के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने 30 जून को कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (Internal Compliance Committee) में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अब समिति की जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह मामला 12 जुलाई को सामने आया था, जब एफएम (ऑटो) कॉलेज, बालेश्वर की एक छात्रा ने कॉलेज परिसर में ही खुद को आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया।
#WATCH | Odisha | Balasore SP Raj Prasad says, "In the case of a female student who attempted self-immolation, prima facie evidence has been established against a teacher. He has been arrested and forwarded to the court. This student had lodged a complaint with the Internal… pic.twitter.com/ZvcmRHQ45u
— ANI (@ANI) July 12, 2025
घटना के बाद उच्च शिक्षा विभाग, ओडिशा सरकार ने एफएम (ऑटो) कॉलेज के प्रिंसिपल और सहायक प्राध्यापक दिलीप कुमार घोष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि उन्होंने इस गंभीर मामले को ठीक से नहीं संभाला और प्रिंसिपल पद की जिम्मेदारियां निभाने में विफल रहे।
निलंबन आदेश ओडिशा सिविल सर्विसेज (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1962 के तहत जारी किया गया है। इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन और दोषियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications