पीडब्ल्यूडी: ओडिशा सीएम नवीन पटनायक बोले-शारीरिक विकलांगता व्यक्तिगत विकास में बाधा नहीं है

अंतर्राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति दिवस (पीडब्ल्यूडी) पर रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि शीरीरिक विकालांगता व्‍यक्तित्‍व विकास और सफलता में बाधा नहीं है, कुछ दृष्टिकोण और इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है।

naveen

वर्चुअल मीटिंग में मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने राय दी कि दिव्‍यांग लोगों के परिवार वालों को अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना चाहिए ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके, उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

मुख्‍यमंत्री पटनायक ने कहा विशेष आवश्‍यकता वाले लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता दिखाई है। विकलांग जनों ने साहित्य, शिक्षा, खेल और कई अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। राज्य सरकार ने नियमित रूप से उन्हें विशेष कल्याणकारी योजनाओं के साथ प्रोत्साहित किया है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगी।

सीएम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत की देश के युवा आइकन के रूप में प्रशंसा की इसके साथ ही उन्‍होंने आह्वान किया कि दिव्यांग अपनी क्षमता पहचाने और स्‍वयं को स्‍थापित करें।

कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा की प्रमुख सचिव उषा पाधी ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

वहीं ओडिशा के सामाजिक सुरक्षा और विकलांग जन के अधिकारिता मंत्री अशोक पांडा ने दिव्यांगजनों के कल्याण, एसडीजी लक्ष्यों, रोजगार, स्वरोजगार, स्किल डेवलेपमेंट, डिजिटल लिट्रेसी और उपयोग के क्षेत्र में अवसरों में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा की गई गतिविधियों और कार्यक्रमों पर बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+