ओडिशा सीएम नवीन पटनायक बोले- फिल्में उत्कृष्ट सड़क सुरक्षा संदेशवाहक हो सकती हैं
ओडिशा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव-2023 के समापन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वर्चुअल मोड में सहभागिता की। इस अवसर पर सीएम पटनायक ने जनता को जागरूक करते हुए कहा हर जीवन कीमती है और सड़क सुरक्षा राज्य सरकार का उच्च प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा पर संदेश फैलाने के लिए लघु फिल्में संचार का एक प्रभावी साधन हैं।

बता दें ओडिशा सरकार की पहल पर राज्य में आयोजित किए फिल्म महोत्सव सीजन एक सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की समिति ने सराहना की और जागरूकता पैदा करने के लिए ओडिशा की की इस पहल को सर्वोत्तम प्रथाओं में से एक बताया।
सीएम पटनायक ने कहा मुझे उम्मीद है कि सड़क सुरक्षा पर जागरूकता लाने के लिए ये सभी फिल्में राज्य भर में दिखाई जाएंगी। सीएम ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर सुरक्षित ओडिशा का निर्माण कर सकते हैं। सीएम ने कहा इसे हमें जन आंदोलन बनाने के लिए राज्य के सभी नागरिकों को मेरा दिल से आभार ।
वाणिज्य और परिवहन विभाग द्वारा आयोजित लघु फिल्म महोत्सव का ये दूसरा संस्करण था, जिसका समापन मंगलवार को केआईआईटी विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ।
महोत्सव में आठ राज्यों से सात भाषाओं में 247 लघु फिल्मों की एंट्री हुईं। सीएम ने इस महोत्सव के सभी विनर्स को इस जागरूकता फैलाने वाली सार्ट फिल्म बनाने के लिए बधाई देते हुए सराहना की। महोत्सव में पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, असम, दिल्ली, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से भी प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।
बता दें इस प्रतियोगिता में कुत्ते और उसके मालिक के बीच के बंधन पर आधारित और बालासोर के अमृतांशु महापात्र द्वारा निर्देशित फिल्म 'विश्वस्त साथी' ने ओडिया श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।












Click it and Unblock the Notifications