2024 के चुनाव से पहले नवीन पटनायक का बड़ा बयान, पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बात
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जो विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। नवीन पटनायक के इस बयान के बाद स्पष्ट तौर पर यह संकेत मिल रहे हैं कि वह चाहते हैं कि पीएम मोदी एक बार फिर से 2024 में जीत दर्ज करें।
पुणे-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर नवीन पटनायक ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आपके सहयोग और समर्थन से, अगले 3-4 साल में यह एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा और खुद माननीय प्रधानमंत्री मोदी खुद श्रीक्षेत्रपुरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए आएंगे।
जिस तरह से विपक्षी दल लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं और तमाम दलों को भाजपा के खिलाफ साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे समय में नवीन पटनायक का यह बयान विपक्षी कोशिशों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
कर्नाटक विधान सभा चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा उसके बाद माना जा रहा था कि विपक्षी एकता और बढ़ सकती है, लेकिन ऐसे समय में पटनायक का यह बयान विपक्ष के लिए बड़ा झटका है।
हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग-अलग नवीन पटनायक से मुलाकात की थी, दोनों ही नेता विपक्ष को मजबूत करने को लेकर पटनायक से मिले थे, लेकिन जिस तरह से सीएम पटनायक ने यह बयान दिया है उससे कुछ और ही संकेत मिल रहे हैं।
11 मई को पीएम मोदी से एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पर मुलाकात के बाद नवीन पटनायक ने कहा था कि उनकी पार्टी बीजेडी किसी थर्ड फ्रंट का हिस्सा नहीं होगी, वह लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी।
वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में नवीन पटनायक बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर पीएम से विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत में बुलेट ट्रेन के सपने की ओर एक और बड़ा कदम है।












Click it and Unblock the Notifications