मौत की पिकनिक: ओडिशा के हीराकुंड डैम में डूबी नाव, 18 की मौत, 12 लापता

Odisha: Boat capsizes at Hirakud dam in Sambhalpur, 18 dead
संबलपुर। ओडिशा के संबलपुर जिले के हीराकुड डैम में एक नाव पलट गई। नाव पलटने से 18 लोगों की डूबकर मौत हो गई जबकि 12 अन्‍य लोग लापता है। मौके पर मौजूद आला अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुई नौका में लगभग 120 लोग सवार थे जिनमें से करीब 90 लोगों को बचा लिया गया है। ये सभी लोग संभलपुर के लायंस क्लब के सदस्य और उनके परिवार के लोग थे जो यहां पिकनिक मनाने आए थे। हादसा तब हुआ जब ये सभी लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे।

विशेष राहम आयुक्‍त (एसआरसी) पीके महापात्र ने बताया कि अबतक 18 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया है और लापता 12 लोगों की खोज की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि गोताखोरों की टीम लगातार लापता लोगों को खोज रही है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सुबह में लोग पिकनिक स्थल पर पहुंचे थे। शाम को वहां से नाव से लौट रहे थे। वापस लौटने के लिए अंतिम नाव होने के कारण बड़ी संख्या में लोग उसमें सवार हो गये। बताया जाता है कि नाव पर 120 लोगों के अलावा बाइक और अन्य सामान भी लाद लिये गये थे।

थोड़ी दूर जाने के बाद ही नाव पलट गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव के निचले हिस्से से पानी घुसने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। लोग छलांग लगाने लगे जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गयी। वोट में जीवन रक्षक जैकेट भी उपलब्ध नहीं था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाने का निर्देश दिया है। मरने वालों में जिन लोगों को शिनाख्‍त हुई है उनके नाम निम्‍न हैं: गुरमीत सिंह, तानिया शर्मा, अंशु नेवटिया, संपत, सीमा अग्रवाल, संतोष कुमार, प्रदीप शर्मा, हरित अग्रवाल, टूसा अग्रवाल, अनीता सिंह और पूर्वी शर्मा (सभी संबलपुर के ही रहने वाले हैं)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+