ओडिशा महानदी में पलटी नाव: 5 लोगों की और हुई मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 7, जानें अभी कितने लापता?

Odisha Boat Capsize Death: ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार (19 अप्रैल) को एक नाव के महानदी में पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। महानदी में पलटी नाव में 50 लोग सवार थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज (20 अप्रैल) लेटेस्ट अपडेट देते हुए कहा है कि, आज 5 और शव बरामद किए गए हैं, जिससे वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई।

Odisha Boat Capsize Death

उन्होंने कहा कि ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स और अग्निशमन सर्विस की टीम ने शुक्रवार शाम को नाव पलटने के तुरंत बाद तलाशी अभियान शुरू की थी और महानदी से पांच और शव बरामद किए हैं।

अधिकारी ने कहा, "नदी के हीराकुंड जलाशय से पांच और शव बरामद किए गए हैं। सभी मृतक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खरसेनी इलाके के रहने वाले हैं।''

यह घटना तब हुई जब पड़ोसी राज्य के लगभग 50 यात्री ओडिशा के बरगढ़ जिले के पाथरसेनी कुडा में एक मंदिर के दर्शन करने के बाद नाव में लौट रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाव झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली पुलिस थाने के सारदा घाट पहुंचने ही वाली थी कि पलट गई।

हालांकि बचाव कार्य के दौरान 48 लोगों को बचाया जा चुका है। पीटीआई से बात करते हुए रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा था कि सात लापाता हुए लोगों में चार महिलाएं हैं और तीन बच्चे थे। जिन भी लोगों को बचाया गया था, उन्हें जल्द से जल्द उनके गांव वापस पहुंचा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+