ओडिशा: पुरी श्रीमंदिर में दर्शन व्यवस्था में 'कुप्रबंधन' पर भाजपा के जय पांडा ने जताई गहरी चिंता
पुरी में स्थिति पुरी श्रीमंदिर में दर्शन व्यवस्था में व्याप्त कमियों को लेकर लगातार विपक्षी भारतीय जनता पार्टी घेर रही है। वहीं एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्रीमंदिर की दर्शन व्यवस्था में कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए चिंता जताई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत 'जय' पांडा ने रविवार को पुरी श्रीमंदिर में दर्शन व्यवस्था में 'कुप्रबंधन' पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत 'जय' पांडा ने रविवार को रायगढ़ा भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन में होने वाली परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा ऐसा नही होना चाहिए।
भाजपा नेता जय पांडा ने कहा
यह गंभीर चिंता का विषय है कि भक्तों को भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हम रत्न भंडार मुद्दे और वहां की वर्तमान व्यवस्था जैसे लापरवाही के विभिन्न मामलों को देख रहे हैं। इससे मुझे वास्तव में दुख होता है।
इससे पहले शनिवार को बैजयंत 'जय' पांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के मौके पर रायगढ़ा भाजपा कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा
यह एक अराजनीतिक कार्यक्रम है। लेकिन प्रधानमंत्री को सुनने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करना हमारा कर्तव्य है. मुझे बहुत खुशी हुई कि स्थानीय निवासियों, पड़ोसियों और दोस्तों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुझे उम्मीद है कि इस कार्यक्रम को सुनकर रायगड़ा जिले के लोगों को भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जगह मिलेगी।
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने लोगों से देश की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया। इसके अलावा मोदी सरकार द्वारा बीते नौ साल के कार्यकाल में किए गए कार्यो की बदौलत देश में हुए विकास के बारे में लोगों को बताया।












Click it and Unblock the Notifications