Odisha: बीजेपी आईटी सेल के सदस्य की गिरफ्तारी को लेकर BJD पर निशाना, Parikrama project पर उठाए सवाल

Odisha News: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के सदस्य पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने सत्तारूढ़ दल बीजेडी को निशाने पर लिया। बीजेपी नेता लेखाश्री सामंतसिंघर ने कहा कि बीजेडी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने परिक्रमा परियोजना को लेकर बीजद नेतृत्व वाली पटनायक सरकार को निशाने पर लिया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल के सदस्य संग्राम पात्रा को को ओडिशा पुलिस ने बुधवार को अंगुल से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने ये कार्रवाई कथित रूप से राज्य सरकार विरोधी कुछ पोस्ट को लेकर की। जिसके बाद बीजेपी ने बीजू जनता दल पर तीखा हमला बोला। बीजेपी ने आरोप लगाया कि उसके आईटी सेल के सदस्य संग्राम पात्रा को आधी रात पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया।

BJP IT Cell action against Sangram Patra

बता दें कि बीजेपी आईटी सेल के सदस्य संग्राम पात्रा के खिलाफ ओडिशा पुलिस की कार्रवाई कथित तौर पर पटनायक सरकार की 'स्कूटी' योजना के संबंध में कुछ पोस्ट साझा को लेकर की थी।

भाजपा की लेखाश्री सामंतसिंघर ने कहा, "जिस तरह से पुलिस ने आधी रात को अंगुल से संग्राम पात्रा को उठाया और संबलपुर में हिरासत में लिया, उसकी हम निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या है। बीजद शासन के तहत, सरकार आलोचना सुनने को तैयार नहीं है। की शक्ति शासन अब निर्वाचित प्रतिनिधियों से हटकर उन लोगों के पास चला गया है जो निर्वाचित नहीं हैं। वे अब झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं और विपक्षी दल के सदस्यों को जेल भेज रहे हैं।"

वहीं बीजेपी प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए एक्स पर लिखा, "यौन अपराधों और हत्याओं में शामिल बीजेडी विधायकों और नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।"

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सज्जन शर्मा ने बीजेडी को निशाने पर लेते हुए कहा, "पुरी को वेटिकन सिटी बनाने की साजिश रची जा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+