भाजपा सांसद ने 150 एकड़ से अधिक भूमि पर अतिक्रमण होने का लगाया आरोप, विशाल रैली कर सरकार को घेरा
भुवनेश्वर की सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता अपराजिता सारंगी ने रविवार को एक विशाल सार्वजनिक रैली की। जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के संरक्षण में बड़े स्तर पर राज्य में भूमि घोटाला होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की आलोचना भी की है।

सारंगी ने अपनी इस रैली में दावा किया कि राज्य के डेरास बांध के पास 150 एकड़ से अधिक जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इतना ही नहीं अतिक्रमण जमीन में पड़ी खेतों में सिंचाई के लिए बनाई गई नहर को दबा दिया गया है।
सारंगी ने कहा भूमि अतिक्रमण में सिंचाई की नहर भी दबा दिए जाने के कारण क्षेत्र के किसान अपने खेतों के लिए पिछले दो साल से सिंचाई के पानी की एक बूंद भी पाने से वंचित हैं।
यहां भाजपा की रैली के बाद आयेाजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सांसद सांरगी ने कहा कि डेरास बांध के पसा 150 एकड़ भूमि से भू माफिया द्वारा जो अतिक्रमण किया गया है उसे हटाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखा था, लेकिन उस पत्र अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पांच जिला प्रशासन को भी पत्र लिखा है लेकिन उनकी ओर से भी अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
भाजपा सांसद सारंगी ने रैली के दौरान आयोजित की गई एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा हम अतिक्रमित 150 एकड़ भूमि का सीमांकन चाहते हैं। जमीन के मालिक को उस पर कब्जा करना चाहिए लेकिन किसानों के साथ ये अन्याय कर रही है। भाजपा सांसद सारंगी ने आरोप लगाया कि कुछ गैर-उड़िया अधिकारी हमारी आजीविका छीन रहे हैं। उन्होंने कहा पटनायक सरकार में ये नियमित तौर पर हो रहा है लेकिन हमें इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
अपराजिता सारंगी ने आरोप लगाया कि किसानों और जमीन मालिकों को जमीन देने के बजाय प्रदेश सरकार जमीनें माफियाओं को दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने नाम लिए बिना आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक प्रभावशाली तमिल महिला को बचाने पर तुली हुई है जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications