भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा की मुश्किलें बढ़ीं, ड्राइवर ने कहा- मेरे नाम का इस्तेमाल कर हड़पी दलितों की जमीन

भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा की मुश्किलें बढ़ीं, ड्राइवर ने कहा- मेरे नाम का इस्तेमाल कर हड़पी दलितों की जमीन हड़पने के मामले में ड्राइवर ने कहा- मेरे नाम का इस्तेमाल कर हड़पी

नई दिल्ली। ओडिशा के सरुआ में दलितों की जमीन हड़पने के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ओर्बल कम्युनिकेशंस के पूर्व ड्राइवर रवि सेठी ने कहा है कि मेरे नाम का इस्तेमाल कर बैजयंत पांडा और उनकी पत्नी जगी ने फर्जीवाडा किया और दलितों की जमीनें हड़प लीं। रवि सेठी सरुआ जमीन घोटाले में मुख्य आरोपी भी हैं।

Sarua Land Scam, बैजयंत पांडा का जमीन विवाद, बैजयंत पांडा ने जमीन हड़पी, baijayant panda land grab case, baijayant panda, odisha, Bhubaneswar, ओडिशा

बैजयंत पांडा के परिवार से जुड़ूी कंपनी ओर्बल कम्युनिकेशंस में ड्राइवर रहे रवि सेठी ने कहा है कि दलितों की जमीनें फर्जीवाड़े से और उन पर दबाव डालकर खरीदी गईं। रवि ने कहा है कि पुरी और प्रदेश में कई जगह उनके नाम पर जमीन करा दी गई, जिसकी उनको जानकारी तक नहीं था। रवि ने कहा है, बैजयंत पांडा उच्च जाति के हैं, ऐसे में उनके नाम पर वो जमीन नहीं जा सकती थीं। मैं दलित हूं इसलिए उन्होंने मेरे नाम का इस्तेमाल प्रदेश में बेनानी संपत्ति खरीदने के लिए किया।

एक वीडियो में रवि ने कहा है कि आठ हजार सैलरी उसे ड्राइवर के तौर पर मिलती थी तो उसके नाम पर करोड़ों की जमीन कहां से आएगी। उसके नाम पर जमीन बैजयंत पांडा ने कराई, जो दलितों को मिलनी थी। रवि का कहना है कि कम से कम 24 दलितों परिवारों की जमीन पांडा ने हड़पी है।

आरोपों के मुताबिक पांडा ने 21 गरीब दलितों से 10 एकड़ जमीन खरीदने के लिए अपने कार ड्राइवर रवि सेठी का इस्तेमाल किया। ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अपनी जांच में दावा किया है कि खोर्दा जिले की बेगुनिया तहसील के सरुआ गांव में ओडिशा इंफ्राटेक ने अनुसूचित जातियों की जमीन खरीदने के लिए फर्जीवाड़ा किया। करीब दो हफ्ते पहले नवीन पटनायक सरकार ने अनुसूचित जाति के कुछ लोगों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच से इस मामले की तहकीकात के आदेश दिए थे। ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ओडिशा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी के एक डायरेक्टर मनोरंजन सारंगी को गिरफ्तार कर चुकी है। सारंगी एक न्यूज चैनल ओटीवी नेटवर्क के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी भहैं। यह न्यूज चैनल बीजेपी नेता बैजयंत पांडा के परिवार का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+