Odisha: ओडिशा बीजेपी ने बदले 4 जिलाध्यक्ष, जानिए अब किसे सौंपी कमान
ओडिशा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा उलटफेर किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समल ने चार जिलों में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिन चार जिलों में नए बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं उनमें गंजम, नयागढ़, कालाहांडी और रायरंगपुर का नाम शामिल है।
बीजेपी अध्यक्ष समल ने रायरंगपुर विधायक नबा चरण माझी की जगह मयूरभंज जिले के वरिष्ठ पार्टी नेता कृपासिंगु महंत को रायरंगपुर जिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने गंजम इकाई में विभूति जेना, नयागढ़ इकाई के लाला मनोज रे और कालाहांडी इकाई के देबेंद्र मोहंती हैं। पेशे से डॉक्टर डॉ. सुभाष साहू को गंजम जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि तापस रंजन मार्था नयागढ़ जिला इकाई के नए अध्यक्ष हैं। वहीं अर्तट्राना महापात्र को कालाहांडी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद समल ने कई बड़े एक्शन लिए हैं। इससे पहले उन्होंने 36 संगठनात्मक जिलों में से लगभग 22 में पूर्ण बदलाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति मांगी थी। लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दल के एक पॉवरफुल वर्ग ने विरोध किया था। वहीं अब जब राज्य में चुनाव में केवल पांच महीने बचा है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने चार को छोड़कर अपने पूर्ववर्ती समीर मोहंती द्वारा नामित सभी जिला इकाई अध्यक्षों को बरकरार रखा है।
दरअसल, चुनाव से पहले बीजेपी संगठन को मजबूत कराने के कई बड़े कदम उठा रही है। पार्टी ने इससे पहले अगस्त में 35 सदस्यीय नई टीम गठित की। जिसमें अधिकतर चेहरें का आरएसएस से कनेक्शन बताया जा रहा है। सामल की नई टीम में
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्ण चंद्र महापात्रा को भी शामिल किया गया।
डॉ. महापात्रा (Purna Chandra Mohapatra) साल 2018 में ओडिशा के चर्चित श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के अध्यक्ष पद से रिटायर हुए थे और अब कटक में अपनी क्लीनिक चलाते हैं। डॉ. महापात्र न तो बीजेपी में खासे सक्रिय हैं और न ही बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ली। जबकि अब पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।












Click it and Unblock the Notifications