ओडिशा: भाजपा और कांग्रेस ने 'युवा ओडिशा नवीन ओडिशा योजना' को लेकर बीजेडी पर साधा निशाना

ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पहले विपक्षी राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा पटनायक सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। 'युवा ओडिशा नवीन ओडिशा योजना' को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजद ने आगामी चुनाव में अधिक वोट हासिल करने के लिए राज्‍य में ये कार्यक्रम शुरू किया है।

cm naveen

ओडिशा भाजपा अध्‍यक्ष मनमोहन सामलन ने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा बीजू जनता दल को बाहर करने में कामयाब होगी। भाजपा की क्षमता पर अटूट विश्वाास जताते हुए उन्‍होंने कहा आगामी 2024 विधानसभा चुनाव को लेकर ओडिशा की राजनीतिक परिदृश्‍य एक महत्‍वपूर्ण परिवर्तन कगार पर है।

झारसुगुड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान सामल ने ब्रजराजनगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ये दावा किया। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता सम्‍मेलन भी आयोजित किया गया । जिसमें उन्‍होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इसके साथ ही विशाल रोड शो किया और कार्यकर्ताओं को कार्यबल को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार में 23 साल के भ्रष्टाचार और नेतृत्व विफलताओं का आरोप लगाया। बीजद पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने दावा किया कि "एकल प्रशासनिक सचिव गुप्त रूप से सरकार चला रहा था, हालांकि उसने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।

सामल ने झारसुगुड़ा जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत ब्रजराजनगर में भाजपा कार्यकताओं के साथ काफी समय बिताया और आगामी लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से युद्ध स्‍तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+