Odisha Bandh: ओडिशा में 28 जनवरी को राज्यव्यापी बंद क्यों है? जानिए क्या हैं मांगे
Odisha Bandh: नवनिर्माण कृषक संगठन (NNKS) और कृषक सुरक्षा संगठन (KSS) ने 28 जनवरी को ओडिशा में राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने यह बंद धान खरीद में अनियमितता, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) न मिलने, पीयूसी जुर्माने और बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में बुलाया हैं
Odisha Bandh क्यों बुलाया गया?
एनएनकेएस के महासचिव अक्षय कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को किसानों द्वारा की गई राज्यव्यापी भूख हड़ताल को सरकार ने अनदेखा कर दिया। इसके बाद किसान संगठनों ने 28 जनवरी को ओडिशा बंद का फैसला लिया। उनके अनुसार, यह बंद केंद्र और राज्य सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ एक व्यापक विरोध प्रदर्शन है।

धान खरीद और MSP को लेकर किसानों का आरोप
किसान संगठनों का आरोप है कि ओडिशा में धान खरीद व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। सरकार द्वारा तय 1,868 रुपये प्रति क्विंटल MSP के बजाय किसानों को मंडियों में 1,100 से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल पर धान बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अक्षय कुमार ने आरोप लगाया कि बिचौलिये प्रति क्विंटल 6 से 7 किलो धान का अवैध लाभ ले रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
किसानों की प्रमुख मांगें क्या हैं?
किसान संगठनों की मांगों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,930 रुपये प्रति क्विंटल तय करना, सभी धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित करना और किसानों व खेत मजदूरों के लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन शामिल है। इसके अलावा किसानों की ऋण माफी और केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।
Odisha Bandh में किन सेवाओं को छूट दी गई?
किसान संगठनों ने आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा। एम्बुलेंस, मेडिकल स्टोर और दूध की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रही। इसके साथ ही मैट्रिक परीक्षा, CBSE, JEE और NEET सहित सभी परीक्षाओं और उनसे जुड़ी गतिविधियों को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया था।
Odisha Bandh का क्या असर हो सकता है?
ओडिशा बंद के कारण राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। सड़क और रेल सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इसके अलावा सरकारी दफ्तर, बैंक, शिक्षण संस्थान और दुकानें बंद करवाए जा सकते हैं। बाजारों को बंद कराए जाने से आम लोगों को आवाजाही और जरूरी सामान खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications