Balasore Train Crash: मृतकों और घायलों को निकालने के लिए IAF ने तैनात किए Mi-17 हेलीकॉप्टर

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर के पास हुए ट्रेन हादसे में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

Train accident in balasore

Odisha balasore Train Crash: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम भयानक ट्रेन एक्‍सीडेंट हुआ। जिसमें अब तक 230 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है और 900 से अधिक लोग घायल हुए है। ओडिशा में हुए इस ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना में मृतकों और घायलों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज अपने Mi-17 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है।

ये जानकारी पूर्वी कमान ने जारी करते हुए बताया कि इंडियन एयर फोर्स नागरिक प्रशासन और भारतीय रेलवे के साथ बचाव प्रयासों में कॉडीनेट कर रहा है।बता दें शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे बड़ा हादसा तीन ट्रेन के बीच हुआ। पहले बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस की पहले मालगाड़ी से टक्‍कर हुई इसके बाद वो मालगाड़ी शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से जा टकराई।

ट्रेन संख्‍या 2864 सर ए मविश्वेश्वरैया (बेंगलुरु)-हावड़ा एक्सप्रेस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1000 यात्रियों को लेकर हावड़ा की ओर जा रही थी और शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता से चेन्‍नई जा रही थी।

रेलवे विभाग के अनुसार बालासोर में एक मालगाड़ी से जुड़ी ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खड़गपुर स्टेशन पर यात्रियों को पानी, चाय और खाने के पैकेट दिए जा रहे हैं। ट्रेन आने के बाद हावड़ा में भी खाने के पैकेट मुहैया कराए जाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल हादसे के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करने के बाद घटनास्‍थल का दौरा करने जाने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+